चंदवा. कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी योजना उन्नति का पहिया के तहत गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में साइकिल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसका उद्घाटन बीडीओ चंदन प्रसाद, उपप्रमुख अश्विनी कुमार मिश्र, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सुरेश यादव, विजय कुमार दुबे, इरशाद मुन्ना एवं अंकित तिवारी ने छात्र-छात्राओं को साइकिल सौंपकर किया. योजना के पहले दिन 235 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. इस अवसर पर बीडीओ चंदन प्रसाद ने कहा कि बच्चों को आवागमन में कठिनाई होती है. कई बार उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है. बीआरपी प्रतीक कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्नति का पहिया योजना के तहत चंदवा प्रखंड में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के कुल 1,790 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल दी जायेगी. इनमें 936 बालिकाएं और 854 बालक शामिल हैं. कार्यक्रम में सुबोध कुमार चंदेल सहित शिक्षक, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
साइकिल वितरण कार्यक्रम शुरू, 235 बच्चों को मिली साइकिल

फोटो: 9 चांद 3 : वितरण के दौरान मौजूद लोग. | Prabhat Khabar Network
Copied link
चंदवा के राजकीय मध्य विद्यालय में उन्नति का पहिया योजना के तहत 235 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। जानिए इस सरकारी योजना की पूरी जानकारी।