बेतला व भेड़िया अभ्यारण्य के लिए बनेगा पर्यटन प्राधिकार

बेतला व भेड़िया अभ्यारण्य के लिए बनेगा पर्यटन प्राधिकार

लातेहार ़ जिले में पर्यटन और खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला खेल पदाधिकारी सह पर्यटन के नोडल पदाधिकारी अनिमेष कुमार त्रिपाठी ने जिले के श्रेणी ए, बी, सी एवं डी पर्यटक स्थलों की जानकारी दी. उपायुक्त ने सभी पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई और पहुंच पथ दुरुस्त करने का निर्देश दिया. बेतला नेशनल पार्क तथा महुआडांड स्थित भेड़िया अभ्यारण्य को नेतरहाट की तर्ज पर विकसित करने के लिए बेतला नेशनल पार्क तथा भेड़िया अभ्यारण्य पर्यटन प्राधिकार गठन का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने की बात कही गयी. इसके सुचारू संचालन को लेकर पीएमयू गठन करने और शैले हाउस में कार्यालय स्थापित करने का निर्देश दिया गया. खिलाड़ियों को मिलेगा हर जरूरी सहयोग, खुलेंगे नये केंद्र : बैठक में संचालित सभी आवासीय एवं डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि लातेहार में पर्यटन और खेल की अपार संभावना हैं. खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतें, इसके लिए जिला प्रशासन हर जरूरी सहयोग देगा. जिले में नये आवासीय प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया, जिसमें 2005 से संचालित डे-बोर्डिंग वॉलीबॉल (महिला व पुरुष) को आवासीय केंद्र में बदलना शामिल है. सदर प्रखंड भुसूर में तैयार हो रहे इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के संचालन को लेकर आवश्यक योजना बनाने का निर्देश दिया गया ताकि जिले के युवा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें. मौके पर कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >