बेतला नेशनल पार्क में सफारी बंद: सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता, गस्ती टीम 24 घंटे अलर्ट

बेतला नेशनल पार्क में मानसून के चलते जंगल सफारी बंद कर दी गई है। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की गस्ती टीम 24 घंटे अलर्ट मोड पर है।

बेतला : बेतला नेशनल पार्क में मानसून की दस्तक के साथ ही पर्यटकों के लिए जंगल सफारी को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. सफारी बंद होने के बाद वन्यजीवों और जंगल की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी गयी है. वन विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए गस्ती टीम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है, जो अब जंगलों में 24 घंटे लगातार निगरानी रख रही है. मामले की जानकारी देते हुए बेतला नेशनल पार्क के रेंजर उमेश कुमार दुबे ने बताया कि मानसून के इस मौसम में बेतला नेशनल पार्क के घने जंगलों और वहां मौजूद वन्यजीवों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष गाइडलाइन जारी की गयी है.

इस नई गाइडलाइन के तहत वन कर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि पार्क के भीतर जितने भी संवेदनशील इलाके और सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, उन सभी जगहों पर विशेष नजर रखी जा रही है. किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, शिकार अथवा घुसपैठ को रोकने के लिए चौबीसों घंटे कड़ी पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गयी है. मानसून के दौरान वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >