होली में वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर बेतला नेशनल पार्क प्रबंधन मुस्तैद : रेंजर

होली में वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर बेतला नेशनल पार्क प्रबंधन मुस्तैद : रेंजर

बेतला़ होली पर्व के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेतला नेशनल पार्क में शिकारियों पर लगाम कसने की तैयारी की गयी है. कड़ी निगरानी के बीच 24 घंटे पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गयी है. जंगली जानवरों की विशेष सुरक्षा हेतु कई नियम लागू किये गये हैं. बेतला रेंजर उमेश कुमार दुबे ने बताया कि होली के दौरान शिकार की घटनाओं में वृद्धि की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने संवेदनशील इलाकों में सघन गश्त शुरू की है. वन्य जीवों के सुरक्षा के लिए वन कर्मियों के छोटे-छोटे समूह बनाये गये हैं, जिनमें स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के जवानों के साथ नियमित वन कर्मी भी शामिल हैं. शिकारियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जा रहा है. जंगल में शिकारियों का प्रवेश अधिकांशत शाम के समय में किया जाता है. चूंकि शिकारी विशेष रूप से सूर्यास्त के समय सक्रिय रहते हैं, क्योंकि इसी समय शिकारी जंगल में घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं इसलिए उस समय विशेष सावधानी बरतने के साथ कड़ी निगरानी का निर्देश दिया गया है. रेंजर श्री दुबे ने बताया कि पार्क के विभिन्न प्रवेश द्वारों और संवेदनशील क्षेत्रों में वॉच टावरों से निगरानी की जा रही है. स्थानीय गांवों में लोगों से शिकार न करने की अपील की जा रही है. वहीं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने के लिए वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है. उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई शिकारियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जो हिरण का शिकार करने की फिराक में थे. वहीं पीटीआर में पिछले कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े 60 से अधिक शिकारियों को पकड़ा गया है और करीब काफी संख्या मे हथियार जब्त किए गये है. रेंजर श्री दुबे ने बताया कि शिकारी को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जायेगा वह चाहे कितना भी चालाकी करें उनकी गिरफ्तारी निश्चित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >