मसीही समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे का त्योहार सादगीपूर्ण तरीके से मनाया. विश्वासी इसे पुण्य का शुक्रवार मानते हैं. इस दिन प्रभु यीशु को क्रूस पर लटकाया गया था. मौके पर संत कॉन्वेंट परिसर से क्रूस यात्रा निकाली गयी. जो चर्च परिसर पहुंच संपन्न हुई. इस दौरान 14 स्थानों पर प्रार्थना सभा आयोजित की गयी. युवा संघ ने झांकी प्रस्तुत कर प्रभु यीशु को दी. वेदना व दुःख भोग को याद किया गया. इसके बाद फादर सेल्सटीन डुंगडुंग की अगुवाई में चर्च परिसर में मिस्सा पूजा अनुष्ठान किया गया. जिसमें फादर फेबियनूस सिंदुरिया , फादर मैक्समिलन टेटे, फादर मार्सल केरकेट्टा ने उनका साथ दिया. फादर सेल्सटीन डुंगडुंग ने कहा कि ईश्वर के प्रति अपना आभार व्यक्त करने का दिन है. मसीही समुदाय के लिए यह त्योहार काफी महत्व रखता है. गुड फ्राइडे प्रभु यीशु को दी गयी यातनाओं को याद करने और उनके वचनों पर अमल करने का होता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मसीही समुदाय के स्टीफन मिंज, सुमन सुनील सोरेंग, बिनय खलखो, जगदीश एक्का, फिलिप बागे, कुलदीप लकड़ा, इसीदौर तिग्गा, सुधीर लकड़ा, राजेश लकड़ा, बसंती लकड़ा, अनुपा मिंज,किरण लकड़ा, फातिमा लकड़ा समेत पूरे प्रखण्ड से मसीही समुदाय के लोग शामिल थे.
विश्वासियों ने यीशु की वेदना को किया याद
विश्वासियों ने यीशु की वेदना को किया याद
