बारेसांढ़ रेंज कार्यालय का ताला खुला

बारेसांढ़ रेंज कार्यालय का ताला खुला

गारू़ पलामू व्याघ्र परियोजना (पीटीआर) के उप निदेशक कुमार आशीष के हस्तक्षेप के बाद बारेसांढ़ वन क्षेत्र कार्यालय और विश्रामागार में 24 घंटे से लटका ताला सोमवार को खुल गया. स्थानीय मजदूरों की उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया था. इस दौरान वहां तैनात वन कर्मी मौके से भाग निकले थे. मशीनों से काम कराने पर भड़का आक्रोश : ग्रामीणों का आरोप है कि टेनों जंगल में तीन करोड़ की लागत से बन रही पीसीसी सड़क में स्थानीय मजदूरों को काम नहीं दिया जा रहा है. रेंजर और वन कर्मियों की मिलीभगत से रात के अंधेरे में मशीनों और बाहरी मजदूरों से काम कराया जा रहा है. इससे पहले भी महिला मजदूरों ने मशीन से कार्य का विरोध कर काम रुकवा दिया था, लेकिन रेंजर के निर्देश पर रातों-रात निर्माण पूरा करने की कोशिश की गयी. ग्रामीणों का कहना है कि प्रभारी वनपाल के आश्वासन के बावजूद स्थानीय लोगों को प्राथमिकता नहीं मिली. दोषियों पर कार्रवाई की मांग : उप निदेशक कुमार आशीष ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों से वार्ता की और समस्या के समाधान का भरोसा देकर ताला खुलवाया. ग्रामीणों ने रेंजर तरुण कुमार सिंह, प्रभारी वनपाल निर्भय सिंह और वनरक्षी अरुण सिंह को हटाने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. इधर, उप निदेशक ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और तालाबंदी को लेकर थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया है. मौके पर कई ग्रामीण और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >