एक दर्जन से अधिक शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक

एक दर्जन से अधिक शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक

लातेहार ़ जिला शिक्षा विभाग ने सड़क दुर्घटना में शिक्षकों की लापरवाही का हवाला देते हुए जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों के 22 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण पूछते हुए सभी के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने पत्र में कहा है कि विद्यालय में अध्ययनरत नाबालिग विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश पर रोक लगाने, दुपहिया वाहन को थाना में जब्त करवाने, की गयी कार्रवाई से संबंधित आंकड़ा और सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा से संबंधित पाठ पढ़ाने को लेकर की गयी गतिविधियों का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. पिछले दिनों जिले के चंदवा प्रखंड में दुपहिया वाहन से एक स्कूली छात्र दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. पत्र में आगे कहा गया है कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा कार्य में शिथिलता बरती गयी है. इस कारण सभी से स्पष्टीकरण पूछते हुए सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी है. जिस विद्यालय के प्रधानाध्यापक के वेतन पर रोक लगायी गयी है, उनमें राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय चंदवा, बरवाडीह, मनिका, राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय चंदवा, परियोजना उच्च विद्यालय महुआडांड़, सासंग, बारियातु, छिपादोहर, संत तेरेसा उच्च विद्यालय महुआडांड़, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चटकपुर, बांसकरचा, सरईडीह, हेरहंज, गोनिया, नावागढ़, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मटलौंग, पांडेयपुरा, पोचरा, मुरूप व रोल शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >