सुमित कुमार की रिपोर्ट
चंदवा (लातेहार). अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के बैनर तले शनिवार, 5 सितंबर को कामता गांव स्थित गणिनाथ धर्मशाला परिसर में 26वां बाबा गणिनाथ वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा.सभा के सदस्यों ने मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश राम के अलावा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष राजेश साह, प्रभारी नागेश्वर गुप्ता, संरक्षक राजकुमार साह, उपाध्यक्ष सतीश प्रसाद गुप्ता, महामंत्री नंद किशोर प्रसाद, आनंद प्रसाद, पलामू डीईओ संदीप कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार एवं लातेहार पुअनि रमाकांत गुप्ता को निमंत्रण पत्र सौंपा.सभा ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है.
