5840 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की मिली स्वीकृति

उपायुक्त कार्यालय में जिलास्तरीय छात्रवृत्ति अनुमोदन व अनुश्रवण समिति की बैठक हुई.

लातेहार.

उपायुक्त कार्यालय में जिलास्तरीय छात्रवृत्ति अनुमोदन व अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता उपायुक्त गरिमा सिंह ने की. मौके पर समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति प्राथमिक, मध्य व उच्च (वर्ग 1 से 10) के 5840 विद्यार्थियों को छात्रवृति देने की स्वीकृति प्रदान की गयी. उपायुक्त ने जिला के सभी सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को शत प्रतिशत छात्रवृति योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया. बैठक में आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गागराई, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कविता खलखो, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >