चैत्र नवरात्र को लेकर उत्साह का माहौल

चैत्र नवरात्र को लेकर लातेहार जिला का माहौल भक्तिमय हो गया है. नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जा रही है. वहीं सुंदरकांड और श्री रामचरितमानस का पाठ भी किया जा रहा है.

लातेहार. चैत्र नवरात्र को लेकर लातेहार जिला का माहौल भक्तिमय हो गया है. नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जा रही है. वहीं सुंदरकांड और श्री रामचरितमानस का पाठ भी किया जा रहा है. बासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी माता की पूजा-अर्चना की गयी. शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र पर कलश की स्थापना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है. पुरोहित त्रिभुवन पांडेय व रामनंदन पांडेय के सानिध्य में कलश की स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है. मुख्य यजमान के रूप में संतोष प्रसाद (पिंटू) सप्तनीक उपस्थित हैं. संध्या आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जा रहा है. मौके पर श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति के उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, अशोक दास, सचिव आशीष टैगोर, सह-सचिव रंजीत कुमार व रवींद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, दीपक विश्वकर्मा, पारितोष ठाकुर व रंजीत कुमार आदि मौजूद थे. मंदिर परिसर में प्रतिदिन संध्या में भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें अशोक कुमार महलका, भुनेश्वर साहू, बमशंकर सिंह, बेचन प्रसाद व तियाशा आदि ने भजन प्रस्तुत किये. शहर के श्री मनोकामना हनुमान मंदिर, थाना चौक में भी कलश की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जा रही है. यहां बतौर मुख्य यजमान पंकज कुमार गुप्ता सप्तनीक थे. चैत्र नवरात्र के मौके पर यहां रवींद्र जी के सानिध्य में संपूर्ण सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है. अमवाटीकर स्थित हनुमान मंदिर में श्री रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है. संजय तिवारी ने बताया कि आगामी तीन अप्रैल को श्रीराम विवाह उत्सव का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान काली मंदिर से अमवाटीकर हनुमान मंदिर तक बारात निकाली जायेगी. मंदिर परिसर में श्रीराम विवाह उत्सव का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >