सभी डीजे संचालकों को शपथ पत्र देना होगा

रामनवमी को लेकर बुधवार को थाना प्रभारी राजा दिलावर ने अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की.

बारियातू .

रामनवमी को लेकर बुधवार को थाना प्रभारी राजा दिलावर ने अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की. मौके पर उन्होंने पुलिस कर्मियों को रामनवमी के दौरान मुस्तैद रहने की बात कही. उन्होंने कहा कि रामनवमी जुलूस के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा. थाना क्षेत्र में डीजे संचालित करनेवाले की सूची तैयार करने व संचालक से डीजे को भाड़ा में नहीं लगाने को लेकर शपथ पत्र लेने का निर्देश मिला है. चौक-चौराहों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किये जायेंगे. बारियातू थाना जिला की सीमा क्षेत्र में है, इसलिए वाहनों की जांच 24 घंटा करने तथा शाम व रात में लगातार गश्त करने का निर्देश मिला है. इस अवसर पर थाना के सभी एसआई व एएसआई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >