लातेहार में 22 मार्च को होगा विराट हिंदू सम्मेलन, आयोजन समिति गठित

लातेहार में 22 मार्च को होगा विराट हिंदू सम्मेलन, आयोजन समिति गठित

लातेहार ़ आगामी 22 मार्च को जिले में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने की तैयारी तेज हो गयी है. इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने और आयोजन की रणनीति बनाने के लिए रविवार को शहर के सरस्वती विद्या मंदिर सभागार में बैठक हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. समिति के पदाधिकारियों का चयन : बैठक में सम्मेलन को भव्य और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से एक आयोजन समिति का गठन किया गया. इसमें राजधानी प्रसाद यादव को अध्यक्ष, जबकि राजीव रंजन पांडेय व वंशी यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं, सुरेश ठाकुर को महासचिव, संजय तिवारी, अमलेश कुमार सिंह एवं ध्रुव पांडेय को सचिव और विवेक कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा, संरक्षक मंडली में स्थानीय विधायक प्रकाश राम, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, अनिल कुमार ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार जायसवाल, राजमणि प्रसाद, पंकज कुमार सिंह, पूनम देवी, श्याम अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, सरयू प्रसाद सिंह, राजन तिवारी, जय कुमार सिंह, जानकी सिंह, अभिनंदन प्रसाद एवं परशुराम लोहरा को शामिल किया गया है. वहीं, कार्यकारिणी समिति में पिंटू रजक, मनोज प्रसाद, मनमोहन राम, शीला देवी, कल्याणी पांडेय, सीतामनी तिर्की, उषा देवी, रामदेव सिंह, अंजू गुप्ता, आशा देवी, दीपक प्रसाद, अवधेश चंद्रवंशी, विवेक चंद्रवंशी, रितेश कुमार, उत्तम कुमार मुखर्जी एवं गोविंद प्रसाद को दायित्व सौंपा गया है. सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का होगा प्रसार : समिति के अध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार करना है. उन्होंने बताया कि 22 मार्च को प्रस्तावित इस भव्य आयोजन में जिले भर से हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >