आजसू का पलामू प्रमंडल स्तरीय सामाजिक मंथन सह युवा सम्मेलन आज

आजसू का पलामू प्रमंडल स्तरीय सामाजिक मंथन सह युवा सम्मेलन आज

चंदवा़ आजसू पार्टी का पलामू प्रमंडल स्तरीय सामाजिक मंथन सह युवा सम्मेलन का आयोजन रविवार 17 मई को स्थानीय लादू बाबू बैंक्वेट में आयोजित होगा. उक्त जानकारी आजसू प्रखंड अध्यक्ष राजा दुबे व जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि सम्मेलन में शिक्षा, रोजगार, विस्थापन व विकास जैसे मुद्दों पर मंथन होगा. कार्यक्रम में आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे. सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को अपने हक व अधिकारों को लेकर मजबूत रणनीति तैयार करने का संदेश दिया जायेगा. इसके अलावे तुबैद व सीसीएल द्वारा भूमि अधिग्रहण के बदले एक समान मुआवजा, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, वर्षों से लंबित चंदवा आरओबी का जल्द निर्माण, बालूमाथ व तुबैद की भारी गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगाने, नो इंट्री व्यवस्था लागू करने समेत अन्य मांग की जायेगी. कार्यक्रम की तैयारी पुरी कर ली गयी है. सम्मेलन में पूरे पलामू प्रमंडल के सभी जिलों के पदधारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा

गारू. प्रखंड मुख्यालय सहित दूर-दराज के क्षेत्रों में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने तपती धूप के बीच वट सावित्री व्रत पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया. पारंपरिक परिधान व 16 श्रृंगार में सजी महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की. महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर वट वृक्ष की परिक्रमा की और रक्षा सूत्र बांधे. पुरोहितों से महिलाओं ने सती सावित्री और सत्यवान की कथा सुनी. त्योहार को लेकर स्थानीय बाजारों में भी काफी रौनक रही. मौके पर विनोद प्रसाद, संतोष कुमार, मनोज प्रसाद समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >