चंदवा. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने होली का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला. इसकी शुरुआत थाना परिसर से की गयी. फ्लैग मार्च गैराज लेन, कंचन नगरी, तिलैयाटांड़, बाईपास रोड, सुभाष चौक होते मेन रोड पहुंचा. यहां से इंदिरा गांधी चौक होते पुन: थाना परिसर पहुंचा. फ्लैग मार्च का नेतृत्व अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक, बीडीओ चंदन प्रसाद व पुलिस निरीक्षक रंधीर कुमार कर रहे थे. मार्च के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर अधिकारियों ने आमलोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि हुड़दंगियों एवं बाइकर्स पर प्रशासन की नजर रहेगी. नियम को तोड़नेवालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
