पथ निर्माण कार्य को बाधित करने का आरोप

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत कामता से सेरक गांव तक (12.5 किमी) विशेष मरम्मत कार्य इन दिनों जारी है. मरम्मत कार्य में बाधा डालने का आरोप सेरक गांव के ग्रामीणों ने लगाया है.

चंदवा. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत कामता से सेरक गांव तक (12.5 किमी) विशेष मरम्मत कार्य इन दिनों जारी है. मरम्मत कार्य में बाधा डालने का आरोप सेरक गांव के ग्रामीणों ने लगाया है. मामले को लेकर लोगों ने सीओ जयशंकर पाठक को आवेदन सौंपा है. इसमें बताया है कि सेरक गांव के हैदर अंसारी पिता तजमुल अंसारी की ओर से अपने घर के सामने से लेकर तालाब तक निर्माणाधीन सड़क व कालीकरण कार्य नहीं होने दिया जा रहा है. सड़क खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को प्रखंड मुख्यालय तक आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. ज्ञात हो कि उक्त कार्य का शिलान्यास जनवरी 2024 में हुआ था. इसके बाद से यह काम शिथिल गति से चल रहा है. स्टोन मेटल बिछाने के करीब छह माह बाद अब जाकर चिप्स बिछाने का कार्य शुरू हुआ है. बारिश में स्टोन मेटल भी उखड़ गये है. इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतें का सामना उठाना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >