सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

बरवाडीह. प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुचिला गांव निवासी अनिल यादव उर्फ सोनू (24) की मंगलवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को अनिल यादव कुचिला से छिपादोहर आ रहा था. इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक की टक्कर दूसरे बाइक से हो गयी थी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. हादसे के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर में भर्ती किया था. यहां इलाज के दौरान मंगलवार शाम उसकी मौत हो गयी. बुधवार को गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि अनिल स्वभाव से बेहद शांत, सरल और मिलनसार युवक था. इसके असामयिक निधन से परिजनों समेत पूरे गांव में शोक का माहौल है. पेड़ की डाली गिरने से दो बाइक सवार घायल

बालूमाथ़ रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. जानकारी के अनुसार सकेंदर उरांव पिता रामधनी उरांव व संजय उरांव पिता स्व नागेश्वर उरांव (दोनों ग्राम हिसरी बारियातू) अपने घर से बाइक से कोमर गांव जा रहे थे. बारिखाप गांव में कड़रका नदी के समीप गांव के कुछ लोग लिप्ट्स का पेड़ काट रहे थे. इसी दौरान अचानक पेड़ की एक बड़ी डाली उनकी बाइक के ऊपर गिर गयी. इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सक डा अलीशा टोप्पो ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >