महिला को सांप ने डंसा, मौत

सदर थाना क्षेत्र के नरेशगढ़ गांव निवासी सुशीला देवी (29) को गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे घर की सफाई के दौरान सांप ने डंस लिया, जिससे वह गंभीर हो गयी.

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के नरेशगढ़ गांव निवासी सुशीला देवी (29) को गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे घर की सफाई के दौरान सांप ने डंस लिया, जिससे वह गंभीर हो गयी. परिजन उसे इलाज के लिए सबसे पहले पहाड़पुरी स्थित मिशन हॉस्पिटल ले गये. वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी. महिला के पति सत्यनारायण सिंह ने बताया कि सुशीला घर के कोने की सफाई कर रही थी. वहां विषैला सांप छिपा था. सांप ने पत्नी को डंस लिया. मृतका के तीन बच्चे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, राम गणेश सिंह, मिथिलेश सिंह, अनिल कुमार सिंह, दरोगी सिंह, संजीत कुमार सिंह और कमलेश सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया. सभी ने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत परिजनों को मुआवजा दिलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >