हाथियों के झुंड ने घर को किया ध्वस्त

थाना क्षेत्र के साल्वे पंचायत अंतर्गत चेटुआग गांव में सोमवार की देर रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया.

बारियातू. थाना क्षेत्र के साल्वे पंचायत अंतर्गत चेटुआग गांव में सोमवार की देर रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. 12-13 की संख्या में मौजूद हाथियों ने विनेश्वर गंझू के घर को हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं घर में रखे अनाज को तहस-नहस कर दिया. विनेश्वर गंझू को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है. मजदूर के अनुसार परिवार के लोग सोमवार की रात भोजन कर सो रहे थे. रात करीब दो बजे अचानक हाथियों का झुंड घर के आसपास पहुंचा. हाथी की आवाज सुन परिवार के सभी सदस्यों किसी तरह जान बचाया. इसके बाद ग्रामीणों को जगाया. हाथियों के झुंड ने उसके घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों की सजगता से बड़ा हादसा टल गया. लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग के लोगों को दी. ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को यथाशीघ्र मुआवजा देने व हाथियों को गांव से दूर भगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >