लातेहार में 90 दिनों तक चलेगा विधिक जागरूकता का महाभियान

लातेहार में 90 दिनों तक चलेगा विधिक जागरूकता का महाभियान

लातेहार ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) द्वारा गुरुवार को 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान का आगाज किया गया. इसकी शुरुआत प्रभात फेरी के माध्यम से हुई, जिसमें न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों और पारा लीगल वॉलंटियर्स ने शिरकत की. अंतिम व्यक्ति तक कानून पहुंचाना लक्ष्य : पीडीजे : मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक कानून की बुनियादी जानकारी पहुंचाना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार 90 दिनों तक चलेगा, ताकि जिले का कोई भी व्यक्ति अपने विधिक अधिकारों से अनभिज्ञ न रहे. सुदूर गांवों में लगेंगे शिविर : उपायुक्त : उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाये जायेंगे. इन शिविरों के जरिये लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत की उपयोगिता और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. उन्होंने कहा कि आम नागरिक किसी भी कानूनी सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं. ये रहे मौजूद : कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश (कुटुम्ब न्यायालय) सैयद सलीम फातमी, एडीजे प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा, एडीजे द्वितीय संजय कुमार दुबे, एडीजे तृतीय सुनील दत्त द्विवेदी, सीजेएम विक्रम आनंद, एसीजेएम कुमारी जीव, सीविल जज तृतीय मीनाक्षी मिश्रा, डालसा सचिव शिवम चौरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी-सह-प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, सचिव संजय कुमार व पन्नालाल समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >