तीन वर्षीय अरविंद को मदद की आस

चंदवा. प्रखंड के चकला पंचायत अंतर्गत अंबाटांड़ गांव निवासी वीरेंद्र मुंडा व सुमनी देवी का पुत्र अरविंद कुमार रहस्मयी बीमारी से पीड़ित है. उसके सिर आकार से बड़ा हो गया है. यह निरंतर जारी भी है. अरविंद को रहनुमा की तलाश है. इस संबंध में अरविंद की मां सुमनी देवी ने बताया कि जन्म के […]

चंदवा. प्रखंड के चकला पंचायत अंतर्गत अंबाटांड़ गांव निवासी वीरेंद्र मुंडा व सुमनी देवी का पुत्र अरविंद कुमार रहस्मयी बीमारी से पीड़ित है. उसके सिर आकार से बड़ा हो गया है. यह निरंतर जारी भी है. अरविंद को रहनुमा की तलाश है. इस संबंध में अरविंद की मां सुमनी देवी ने बताया कि जन्म के समय ऐसा कुछ नहीं था. जब वह एक वर्ष का हुआ तब से यह रोग है. चिकित्सकों ने ऑपरेशन की बात कही है. माता-पिता का कहना है कि पैसे के अभाव में अरविंद का इलाज नहीं हो पा रहा है. सरकारी मदद के लिये भटक रहे हैं. बीडीओ देवदत्त पाठक ने कहा कि चिकित्सा अनुदान के तहत पीड़ित को मदद की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >