17 हजार 996 बच्चों का हुआ नामांकन

नामांकन कराये बच्चों में 38 पलायन किये बच्चे व 470 स्कूल छोड़े बच्चे शामिल हैं बेतला : लातेहार डीएसइ एम टुडू ने कहा कि विद्यालय चलें-चलायें अभियान के तहत पूरे जिले में 17 हजार 996 बच्चों के नामांकन लेने का लक्ष्य रखा गया था. इस लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. इसके साथ […]

नामांकन कराये बच्चों में 38 पलायन किये बच्चे व 470 स्कूल छोड़े बच्चे शामिल हैं
बेतला : लातेहार डीएसइ एम टुडू ने कहा कि विद्यालय चलें-चलायें अभियान के तहत पूरे जिले में 17 हजार 996 बच्चों के नामांकन लेने का लक्ष्य रखा गया था. इस लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. इसके साथ पूरे जिले में 508 वैसे बच्चों का नामांकन लिया गया है जिनमें 38 पलायन किये बच्चे व 470 स्कूल छोड़े बच्चे शामिल हैं. बताया की 11 से 26 अप्रैल तक नामांकन तिथि तय किया गया था. नामांकन के बाद अब इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि बच्चों का ठहराव कैसे हो. सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को बच्चों के ठहराव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने गुरुवार को कल्याणपुर मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय चलें-चलायें अभियान के तहत विद्यालय में अब तक हुए बच्चों के नामांकन की जानकारी ली.
विद्यालय में विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति की भी जानकारी ली.समिति द्वारा क्रय किये गये बेंच-डेस्क की गुणवत्ता की जांच की और मध्याह्न भोजन की जानकारी ली. विद्यालय में टूटा फर्श को देख कर तीन दिन के अंदर फर्श को ठीक कराने के निर्देश तथा खराब पड़े चापानल को ठीक कराने की बात कही. उन्होंने बताया कि पढ़ाई का बेहतर माहौल तैयार करने की करने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर प्रधानाध्यापक ऋषिकेश सिंह,मनोज कुमार,राजमोहन सिंह,सुखलाल सिंह, प्रगाश सिंह, किशोर सिंह व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >