बालूमाथ. बघमंदवा ग्राम निवासी बंसी यादव की पुत्री रेखा कुमारी (10) व रीना कुमारी (8) मधुमक्खी के काटने से घायल हो गयी. परिजनों द्वारा दोनों को बालूमाथ अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दी गयी. रेखा कुमारी ने बताया कि रविवार की सुबह लगभग 7 बजे दोनों बहने महुआ चुनने जा रही थी. इसी बीच मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया. वहीं बगल में महुवा चुन रहे अन्य ग्रामिणों ने दोनों बहनों को मधुमक्खियों से बचाया.
ध्वजारोहण के साथ महायज्ञ की तैयारी शुरू
बारियातू. प्रखंड के फुलसु पंचायत अंतर्गत बारिबाद मतकोमा गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिनी महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया. आचार्य विनोद मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान कराये. आचार्य श्री मिश्र ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है. ध्वजारोहण कार्य पूर्ण हो चुका है. गुरुवार 11 से 15 मई तक महायज्ञ होगा. यजमान अवधेश कुमार सिंह-पत्नी रिंकी देवी व रामेश्वर गंझू-पत्नी रेणुका देवी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
