पीएलएफआइ ने जलाया क्रशर

दो लाख का नुकसान बालूमाथ : प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ ने गुरुवार रात बालूमाथ टमटमटोला स्थित जय माता दी स्टोन इंडस्ट्रीज नामक क्रशर को आग के हवाले कर दिया़ घटना के संबंध में रात्रि प्रहरी निजाम अंसारी व सुनील कुमार ने बताया की गुरुवार रात लगभग 12 बजे पीएलएफआइ के उग्रवादियों ने क्रशर में पेट्रोल […]

दो लाख का नुकसान
बालूमाथ : प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ ने गुरुवार रात बालूमाथ टमटमटोला स्थित जय माता दी स्टोन इंडस्ट्रीज नामक क्रशर को आग के हवाले कर दिया़ घटना के संबंध में रात्रि प्रहरी निजाम अंसारी व सुनील कुमार ने बताया की गुरुवार रात लगभग 12 बजे पीएलएफआइ के उग्रवादियों ने क्रशर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी़
आग की लपट देख कर हमलोग क्रशर मालिक दिनेश प्रसाद बारियातु को फोन कर सूचना दी़ फोन पर ही क्रशर मालिक ने हमलोगों को पानी से आग बुझाने को कहा़ आग बुझाने के क्रम में एक हस्तलिखित परचा मिला़ इसमें लिखा है की बात नहीं मानने वाले की यही सजा है और उस पर पीएलएफआइ अंकित है़ क्रशर मालिक ने बताया की चार माह पूर्व भी पीएलएफआइ द्वारा एक पोस्टर चिपका कर लेवी की मांग की गयी थी़ उन्होंने कहा की उसके फरमान को नहीं मानने पर एक माह पहले पुन: क्रशर में एक हस्तलिखित पोस्टर पीएलएफआइ द्वारा साट कर लेवी की मांग की गयी थी़ लेवी नहीं देने पर यह कार्रवाई की गयी है़
इससे लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है़ घटना की सूचना पाकर बालूमाथ सर्किल इंस्पेक्टर हरिशचंद्र सिंह, थाना प्रभारी नंदकिशोर प्रसाद दल-बल के साथ पहुंच कर जले हुए क्रशर का जायजा लिया़ उन्होंने कहा की प्रथम दृष्टया यह कार्रवाई किसी शरारती तत्व की लगती है़ क्रशर जलाने की प्राथमिकी दर्ज कर संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >