मंदिर निर्माण से हर्ष, 24 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा

मासियातू गांव में शिव मंदिर का कराया जा रहा है निर्माण चंदवा : चंदवा-बालूमाथ के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित मासियातू गांव में श्री शिव मंदिर निर्माण होने से ग्रामीणों में हर्ष है. इस गांव में अब तक एक भी मंदिर नहीं है. बजरंग चौक के समीप ही ग्रामीणों के सहयोग से भगवान शिव का मंदिर बनाया […]

मासियातू गांव में शिव मंदिर का कराया जा रहा है निर्माण
चंदवा : चंदवा-बालूमाथ के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित मासियातू गांव में श्री शिव मंदिर निर्माण होने से ग्रामीणों में हर्ष है. इस गांव में अब तक एक भी मंदिर नहीं है. बजरंग चौक के समीप ही ग्रामीणों के सहयोग से भगवान शिव का मंदिर बनाया गया है. लोगों ने बताया कि कई वर्षों से गांव में मंदिर निर्माण की बात चल रही थी. पिछले चार-पांच वर्षों से लोगों ने तन-मन व धन से सहयोग कर मंदिर को भव्य रूप दिया. अगले माह महाशिवरात्रि के दिन शुक्रवार 24 फरवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. इसकी तैयारी को लेकर बैठक हो रही है.
मंदिर निर्माण समिति के लोगों ने बताया कि लातेहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल रंजन नाथ शाहदेव ने मंदिर के लिये शिव लिंग प्रदत किया है. निर्माण समिति के अध्यक्ष सह मुखिया रामेश्वर उरांव, सचिव अरुण कुमार, महामंत्री नारायण भोगता, कोषाध्यक्ष नंद किशोर ठाकुर, सदस्य जलेश्वर यादव, राजकुमार यादव, हेमंत यादव समेत अन्य निर्माण कार्य में लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >