सात को निकाली जायेगी कलश यात्रा

धूमधाम से मनाया जायेगा वैष्णव दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव लातेहार : श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का 23 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. कार्यक्रमों की रूप-रेखा तय करने के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गयी. बैठक में 23 वां वार्षिकोत्सव के लिए तीन […]

धूमधाम से मनाया जायेगा वैष्णव दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव
लातेहार : श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का 23 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. कार्यक्रमों की रूप-रेखा तय करने के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गयी. बैठक में 23 वां वार्षिकोत्सव के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. सात फरवरी को कलश यात्रा के साथ वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम प्रारंभ होगा.
आठ फरवरी को दुर्गा सप्तशति पाठ एवं हवन तथा नौ फरवरी को अपराह्न 12 बजे से चार बजे तक माता का भंडारा एवं रात्रि आठ बजे से भगवती जागरण का आयोजन किया जायेगा.
बैठक में महेंद्र प्रसाद गुप्ता, पंडित त्रिभुवन पांडेय, दशरथ प्रसाद, बद्री प्रसाद, आशीष टैगोर, राजू रंजन सिंह, रंजीत कुमार, रविंद्र प्रजापति, सतीष कुमार, आकाश कुमार, सुनील कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, दीपक विश्वकर्मा, संजय सिंह, सुधीर कुमार, निर्दोष कुमार, सुनील कुमार शौंडिक, प्रदीप प्रसाद, बिंदेश्वर प्रसाद, सुजीत दास, संजय कुमार, अमर दास आदि उपस्थित थे. ज्ञात हो कि प्रति वर्ष माघ त्रयोदशी को श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >