जान जोखिम में डाल कर पार करते हैं रेलवे लाइन

वर्षों से की जा रही है बरवाडीह के पश्चिमी केबिन के पास फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग बरवाडीह : प्रखंड के पश्चिमी केबिन के पास फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग वर्षों से लंबित है. मांग पूरी नहीं होने से यहां के लोग जान जोखिम में डाल कर रेलवे लाइन पार करते हैं. बरवाडीह […]

वर्षों से की जा रही है बरवाडीह के पश्चिमी केबिन के पास फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग
बरवाडीह : प्रखंड के पश्चिमी केबिन के पास फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग वर्षों से लंबित है. मांग पूरी नहीं होने से यहां के लोग जान जोखिम में डाल कर रेलवे लाइन पार करते हैं. बरवाडीह पश्चिमी केबिन के पास पहाड़तल्ली, बभंडीह, पहाड़ी शिव व हनुमान मंदिर से बाजार आने जाने वाले लोगों को प्रति दिन रेलवे लाइन पार करना पड़ता है. विशेष मौके पर इस क्षेत्र में भीड़ बढ़ने से लोगों का आना जाना और भी अधिक हो जाता है, ऐसे में यहां पर दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है. यहां के लोगों ने हमेशा से फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग की.
लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान पश्चिमी केबिन के पास फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग जोर शोर से उठायी जाती है. सभी उम्मीदवार इसे बनवाने का आश्वासन भी देते हैं, लेकिन आज तक किसी सांसद या विधायक ने इस दिशा में सार्थक प्रयास नहीं किया. रेल मजदूर संगठन इसीआरकेयू के केंद्रीय महामंत्री संतोष तिवारी, अजय पांडेय, एसएस यादव ने भी बरवाडीह की इस ज्वलंत समस्या को स्थानीय सांसद सुनील सिंह के समक्ष रखते हुए इसे पूरा करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >