सड़क दुर्घटना में तीन घायल, एक रेफर

चंदवा : मंगलवार की देर शाम एनएच 75 स्थित कठपुलिया के समीप निर्माणाधीन पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन लोग जख्मी हो गये. इनमें से एक की हालत गंभीर होने की सूचना मिली. घटना के बाद चालक वाहन भगाने में सफल रहा. आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को […]

चंदवा : मंगलवार की देर शाम एनएच 75 स्थित कठपुलिया के समीप निर्माणाधीन पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन लोग जख्मी हो गये. इनमें से एक की हालत गंभीर होने की सूचना मिली. घटना के बाद चालक वाहन भगाने में सफल रहा. आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया. इनमें गिरिजा सिंह (गढ़वा), श्याम महतो व विक्रम टोप्पो (कुसूमटोली, चंदवा) शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल गिरिजा सिंह को उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है.
गायत्री शक्तिपीठ में भाषण प्रतियोगिता आज
चंदवा. स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के मौके पर स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ परिसर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. युवा चेतना यात्रा व युवा की सामाजिकता विषय पर बच्चे भाषण देंगे. कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >