मनिका : लातेहार पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार बिरथरे ने डीएसपी मंगल सिंह जामुदा के साथ मनिका थाना के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया.
मनिका थाना क्षेत्र के बरवैया के बखारटोला जंगल से 106 बम बरामद कर माओवादियों को भारी नुकसान पहुंचाने व मनिका थाना क्षेत्र के कुई गांव निवासी विनोद साव की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर अधिकारियों और जवानों का हौसला बढ़ाया है. सम्मानित किये गये पुलिसकर्मियों में डीएसपी मंगल सिंह जामुदा, थाना प्रभारी योगेंद्र पासवान, एसआइ सुभाष पासवान, हरनारण साह, एएसआइ महेंद्रनाथ शर्मा, हवलदार गौरीशंकर यादव, आरक्षी निरंजन चौधरी, कृष्णा गोदसोरा, उमापद महतो शामिल हैं. एसपी श्री बिरथरे ने सभी को पांच–पांच सौ रुपये नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी.
