लेप्रोसी के 46 संभावित मरीजों की जांच हुई

जिला लेप्रोसी कार्यालय ने 30 जनवरी से लेप्रोसी के रोगियों की खोज प्रारंभिक अवस्था में करने के उद्देश्य से क्रियान्वित रोगी खोज अभियान के तहत प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 46 संभावित मरीजों की जांच की.

बालूमाथ. जिला लेप्रोसी कार्यालय ने 30 जनवरी से लेप्रोसी के रोगियों की खोज प्रारंभिक अवस्था में करने के उद्देश्य से क्रियान्वित रोगी खोज अभियान के तहत प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 46 संभावित मरीजों की जांच की. आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोनिया एवं फुलसु के 46 संभावितों की जांच सिविल सर्जन एवं जिला निवारण पदाधिकारी के निर्देश पर डॉ राजेश कुमार, डा सानिध्य भार्गव, काशीनाथ चक्रवर्ती एवं प्रखंड स्तरीय चिकित्सा दल के द्वारा किया गया. जिसमें कुल तीन नये रोगी चिह्नित किये गये. जिनका विभाग ने इलाज शुरू कर दिया है. सिविल सर्जन एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी द्वारा जिला में पाये गये सभी संभावितों की जांच प्रखंड स्तर पर एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर पर करने का निर्देश सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया है. जिसके आलोक में सभी स्तर पर जांच का कार्य शुरू कर दिया गया है. मौके पर एमटीएस पंकज कुमार पांडेय, लेप्रोसी वर्कर पंकज कुमार, एमपीडब्ल्यू संजय गंझू एवं संदीप कुमार समेत कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >