वाहन जांच अभियान में 36 वाहनों का चालान काटा गया

वाहन जांच अभियान में 36 वाहनों का चालान काटा गया

लातेहार ़ उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के द्वारा सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया. मंगलार की सुबह यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का मोटरवाहन अधिनियम 2019 के तहत 85 वाहनों का जांच किया गया तथा जांच के क्रम में यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले 36 वाहनों चालान किया गया. जिससे 80 हजार 300 रुपये की वसूली की गयी. जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को कठोरता से यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए कारवाई करने का निर्देश दिया. लातेहार जिला में मौजूद सीसीटीवी कैमरा की मदद से बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन परिचालन करने वाले चालकों के विरुद्ध कठोरता पूर्वक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. साथ ही लोगों से अपील की गयी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें. जिले में मौजूद सभी पेट्रोल पंप में नो हेलमेट नो फ्यूल कैंपेन चलाने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने जिला वासियों से हेलमेट पहनने एवं सीट बेल्ट लगा कर ही वाहन परिचालन करने की अपील की गयी है. शहर के मित्तल पेट्रोल पंप में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बिना हेलमेट पेट्रोल ले रहे चालकों को वार्निंग दे कर भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >