झारखंड में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने दो जिलों से जब्त किए 36,56,900 रुपए

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में एक बार फिर दो जिलों से पुलिस ने 36 लाख 57 हजार 900 रुपए जब्त किए हैं. रुपए गिरिडीह और लातेहार जिले से जब्त हुए हैं.

झारखंड में लोकसभा चुनाव में धनबल का इस्तेमाल रोकने की पहल जारी है. इसी अभियान के तहत पुलिस ने दो जिलों से 36,56,900 रुपए जब्त किए हैं. 30,91,900 रुपए गिरिडीह जिले से बरामद हुए हैं, जबकि 5,65,000 रुपए लातेहार जिला में बरामद हुआ है.

गिरिडीह में पुलिस ने जब्त किए 30,91,900 रुपए

गिरिडीह जिले में अवैध नकद के परिवहन की रोकथाम के लिए बनाई गई टीम ने बुधवार (3 अप्रैल) को बड़ी कार्रवाई की. इसके तहत निमियाघाट और धनवार थाना क्षेत्र से एफएसटी टीम ने अलग-अलग वाहनों से 30 लाख 91 हजार 900 रुपए नगद जब्त किए.

लातेहार में कार से 5.65 लाख रुपए जब्त

इधर, लातेहार जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह पुलिस कैंप के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.

लातेहार में कार में मिले 5.65 लाख रुपए

एसआई अशोक सिंह व दंडाधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने वाहन चेकिंग के क्रम में कार (जेएच03एएम-1077) की जांच के दौरान पुलिस ने 5 लाख 65 हजार रुपए नगद बरामद किए. कार में सवार बिहार के औरंगाबाद निवासी रवींद्र कुमार सिंह के पास से उक्त रुपए बरामद किये गये हैं.

Also Read : लोकसभा चुनाव से पहले दुमका में बंगाल बार्डर पर 16.54 लाख रुपए जब्त

कार में सवार बिहार के रवींद्र सिंह नहीं दिखा पाए कोई दस्तावेज

जांच टीम ने इसकी सूचना थाना प्रभारी राधेश्याम प्रसाद को दी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राधेश्याम सिंह मौके पर पहुंचे और उड़न दस्ता टीम की मौजूदगी में रुपए की गिनती की गयी. मौके पर कार में सवार रवींद्र सिंह इस राशि से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके.

आदर्श आचार संहिता की वजह से चल रही वाहन की जांच

थाना प्रभारी श्री प्रसाद ने बताया की आदर्श आचार संहिता को लेकर पुलिस टीम के द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गाड़ी मालिक रवींद्र कुमार सिंह से पूछताछ की जा रही है. रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे की ठेकेदारी करते हैं और कार्यक्रम के एवज में बकाया रुपए लेकर आये थे. इसके बाद पुलिस ने उनके पैसे जब्त कर लिए.

Also Read : Lok Sabha Election 2024: लातेहार में कार से 21.95 लाख कैश बरामद, वाहन जांच के दौरान पुलिस को मिली सफलता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >