Latehar: पलामू टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के अवैध शिकार और उनके व्यापार पर अंकुश लगाने का सिलसिला जारी है. वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के सदस्यों के द्वारा अब तक कई बड़े खुलासे किये गये हैं. इस क्रम में पीटीआर में अवैध शिकार करने के मामले में झारखंड के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश तक के अपराधियों को पकड़ा गया है. इस क्रम में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और एसटीएफ के सीनियर अधिकारियों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गयी.
दो अपराधी यूपी के
इस छापेमारे में चुनार रेंज के अन्तर्गत बैकुंठपुर, नारायणपुर और मिर्जापुर में वन्य जीवों का अवैध शिकार कर तस्करी करने के आरोप में तीन अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी है. गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जापुर के अदलहाड थाना के कुंडाडीह रामप्रकाश पाठक, पश्चिम बंगाल के कोलकाता के अजहरूद्दीन अहमद और वाराणसी आदमपुर थाना क्षेत्र के उमर फारूख के नाम शामिल हैं.
राम प्रकाश पाठक के घर जमा हुए थे अपराधी
वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के सदस्यों ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि 860 ग्राम का रेड सेंड बोआ जीवित सांप, 1.8 किग्रा का पैगुलिन स्केल के साथ केमिकल और इंजेक्शन बरामद किया गया है. क्राइम कंट्रोल बोर्ड के सदस्यों के अनुसार सूचना मिली थी कि राम प्रकाश पाठक के घर पर तस्करी के लिए वन्य जीवों को लाया गया था. इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गयी.
इस कार्रवाई में वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के सदस्यों के साथ क्षेत्रीय वन अधिकारी चुनार रेंज के आनंद शेखर, वन रक्षी कांता प्रसाद पाल, संदीप कुमार यादव, निरीक्षक पुनीत परिहार शामिल थे.
ये भी पढ़ें…
रांची डिप्टी मेयर के लिए बिछ गयी बिसात, हर दल के नेता जुटा रहे समीकरण, होली बाद मचेगी असली हलचल
झारखंड के 1.95 लाख से अधिक लोगों का वोट रद्दी, इन 3 गलतियों के कारण ‘लोकतंत्र के महापर्व’ पर लगा दाग
