कलश यात्रा के साथ 17वें स्थापना दिवस समारोह की हुई शुरुआत
महुआडांड़. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध दुर्गा बाड़ी परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा का 17वें स्थापना दिवस समारोह कलश यात्रा से शुरू हुआ. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलर सभी मार्ग होते हुए रामपूर नदी पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों मे नदी का पवित्र जल भरा गया. मुख्य यजमान मंगल सोनी सपत्नीक शामिल थे. मुख्य पुजारी पंडित सर्वेश पाठक के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया. कलश यात्रा पुन: सभी मार्ग होते हुए मंदिर परिसर पहुंची. यहां कलशों की स्थापना के बाद पूजा अर्चना की गयी. स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन रविवार को वेदी पूजन एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जायेगा. जबकि सोमवार को हवन पूर्णाहुति के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. स्थापना दिवस समारोह को लेकर मंदिर परिसर का रंग रोगण कर आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया है. मंदिर के आस पास संगीत की धुन पर भक्तिमय गीत बजाये जा रहे है जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. कलश यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो इसे लेकर सभी चौक चौराहो पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. मौके पर हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, उपाध्यक्ष भानू प्रसाद, मनोज जायसवाल (किराना), अजय प्रसाद, संजय जायसवाल, अंतु साव, रामदत्त प्रसाद, अभिषेक कुमार शालू व मनोज गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.