ट्रेन से गिर कर जवान घायल

बरवाडीह. ट्रेन से गिर कर सेना का एक जवान बुरी तरह घायल हो गया. इलाज डालटनगंज में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार हटिया जम्मूतवी एक्सप्रेस से इंडो-तिब्बत पुलिस का जवान ज्योति कुमार रांची से कठुआ (जम्मू) जा रहा था. लातेहार रेलवे स्टेशन में पानी लेकर चढ़ने के क्रम में वह ट्रेन से गिर […]

बरवाडीह. ट्रेन से गिर कर सेना का एक जवान बुरी तरह घायल हो गया. इलाज डालटनगंज में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार हटिया जम्मूतवी एक्सप्रेस से इंडो-तिब्बत पुलिस का जवान ज्योति कुमार रांची से कठुआ (जम्मू) जा रहा था. लातेहार रेलवे स्टेशन में पानी लेकर चढ़ने के क्रम में वह ट्रेन से गिर गया. यात्रियों ने ट्रेन को रोक कर घायल जवान को ट्रेन में चढ़ाया. प्राथमिक उपचार बरवाडीह स्टेशन में किया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डालटनगंज में उतार कर इलाज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >