न्यायिक कार्य से अलग रहे अधिवक्ता

पलामू जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार किये जाने का मामला लातेहार : पलामू जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी के साथ प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने के खिलाफ झारखंड बार संघ के आह्वान पर लातेहार सिविल कोर्ट के अधिवक्ता भी मंगलवार को न्यायिक कार्य […]

पलामू जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार किये जाने का मामला

लातेहार : पलामू जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी के साथ प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने के खिलाफ झारखंड बार संघ के आह्वान पर लातेहार सिविल कोर्ट के अधिवक्ता भी मंगलवार को न्यायिक कार्य से अपने आप को अलग रखा. इस दौरान अधिवक्ताओं ने किसी भी अदालत की कार्रवाई में भाग नहीं लिया. पलामू की घटना की जानकारी लेने झारखंड बार काउंसिल की सदस्य रिंकू भगत, हेमंत सिकरवार एवं रशीदी लातेहार अधिवक्ता संघ भवन पहुंचे और अधिवक्ताओं से मुलाकात की.
मौके पर अधिवक्ता संघ के सचिव वृंद कुमार, इसीदोर केरकेट्टा, मिथिलेश कुमार, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार उपाध्याय, राजीव रंजन पांडेय, अरविंद कुमार, वीणा सिन्हा व संजय अग्रवाल समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >