अंकेक्षण से योजनाओं में आ रही है पारदर्शिता

लातेहार : शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में मनरेगा अंतर्गत जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करती हुए सुश्री मिश्रा ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण से योजनाओं में न सिर्फ पारदर्शिता आ रही […]

लातेहार : शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में मनरेगा अंतर्गत जिला स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करती हुए सुश्री मिश्रा ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण से योजनाओं में न सिर्फ पारदर्शिता आ रही है वरन योजनाएं भी गुणवता के साथ धरातल पर उतर रही हैं.

जन सुनवाई के दौरान विषय प्रवेश डीआरपी प्रवीण कर्ण के द्वारा कराया गया. इस दौरान पांच प्रखंडों में संचालित मनरेगा योजना के कुल 11 मामलों पर बारी-बारी जनसुनवाई की गयी. जनसुनवाई के दौरान जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा कर्मी व पंचायतों के मुखिया उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >