घर के बाहर खड़े बारह चक्का ट्रक की चोरी, थाने में आवेदन

चंदवा : एनएच-99 स्थित चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री राम चौक के समीप अजय जायसवाल के घर के बगल में खड़े 12 चक्का ट्रक की चोरी अज्ञात लोगों ने बुधवार की देर रात कर ली. इस संबंध में श्री जायसवाल ने चंदवा थाने में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है. वाहन मालिक अजय जायसवाल […]

चंदवा : एनएच-99 स्थित चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री राम चौक के समीप अजय जायसवाल के घर के बगल में खड़े 12 चक्का ट्रक की चोरी अज्ञात लोगों ने बुधवार की देर रात कर ली. इस संबंध में श्री जायसवाल ने चंदवा थाने में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है. वाहन मालिक अजय जायसवाल ने बताया कि ट्रक (जेएच01एएच-0308) उनके घर के समीप ही खड़ा था. गुरुवार की सुबह उठा, तो देखा कि ट्रक वहां नहीं है. इसकी चर्चा आसपास के लोगों से की.

उक्त खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गयी. श्री जायसवाल के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई है. इसमें रात करीब दो बजे एक चोर गाड़ी में बैठ कर वाहन समेत जाता दिख रहा है. सूचना के बाद चंदवा थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है.

पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. पूरे मामले पर जांच की जा रही है. जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा. बताते चलें कि शहर में अब तक टू व्हीलर की चोरी आम थी. यह पहली घटना है जब घर के बाहर खड़े 12 चक्का ट्रक की चोरी की गई है. प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की अपील की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >