प्रत्येक विद्यालय से दो-दो कार्यक्रम प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया
चंदवा : गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने को लेकर सोमवार की दोपहर बाद स्थानीय चंदवा पूर्व पंचायत सचिवालय में बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता बीडीओ अरविंद कुमार ने की. गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गयी. बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि शहर में सभी सरकारी-गैर सरकारी प्रतिष्ठान में आप झंडोत्तोलन कर सकते हैं, पर ध्यान रहे कि तिरंगा के मान-सम्मान को ठेस ना लगे. मुख्य कार्यक्रम खेल स्टेडियम परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
यहां सुबह दस बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. सभी सरकारी-गैर सरकारी विद्यालय के अलावा पुलिस प्रशासन की टीम भी यहां झंडोत्तोलन के बाद मार्च पास्ट में हिस्सा लेगी. सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस बार मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करनेवाले बच्चे ही रहेंगे. अतिथि व अन्य लोग नीचे से कार्यक्रम का लुत्फ लेंगे. प्रत्येक विद्यालय से दो-दो कार्यक्रम प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया.
मौके पर प्रमुख नवाहीर उरांव, उप प्रमुख फिरोज अहमद, बीइइओ जवाहर प्रसाद, चिकित्सक डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय कुमार, एसआइ आनंद कुमार सिंह के अलावे राजेश चंद्र पांडेय, प्रभाकर मिश्र, रंजन कुमार, असगर खान, मुकेश सिंह, रितेश कुमार, रवि राज आदि मौजूद थे.
