बालूमाथ में बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व माओवादी की गोली मार कर हत्या की

बालूमाथ : बालूमाथ थाना अंतर्गत तेलियाही महुआ के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बुधवार की शाम पूर्व माओवादी जयनाथ गंझू की गोली मार कर हत्या कर दी. जयनाथ गंझू मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी मोटरसाइकिल रोकी और गोली मार कर चलते बने. जयनाथ की मौके […]

बालूमाथ : बालूमाथ थाना अंतर्गत तेलियाही महुआ के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बुधवार की शाम पूर्व माओवादी जयनाथ गंझू की गोली मार कर हत्या कर दी. जयनाथ गंझू मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी मोटरसाइकिल रोकी और गोली मार कर चलते बने. जयनाथ की मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, जयनाथ गंझू बारियातू प्रखंड अंतर्गत अमरवाडीह गांव में परिवार के साथ रहता था. कई वर्ष पहले वह संगठन छोड़ चुका था. बुधवार की शाम करीब 5.30 बजे वह मगध कोलियरी के आरा चमातू से मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था. घर से करीब आधा किलोमीटर पहले तेलियाही महुआ के पास अपाची मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक कर जयनाथ गंझू की मोटरसाइकिल रुकवायी और सटा कर गोली मार दी. गोली जयनाथ की गर्दन और पैर पर लगी है. मौके पर ही जयनाथ ने दम तोड़ दिया. गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक बदमाश मौके से भाग चुके थे.
सूचना के बाद एसडीपीओ बालूमाथ रनवीर सिंह, बालूमाथ थाना प्रभारी सुभाष पासवान दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से फुलबसियां गांव में दहशत का माहौल है. जयनाथ गंझू के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जयनाथ का बड़ा पुत्र महेंद्र गंझू इन दिनों फुलबसिया कोल साइडिंग की देखरेख का काम करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >