प्रेमी व उसके दो दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

लातेहार : जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव की एक 25 वर्षीय युवती ने प्रेमी व उसके दो दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता ने मनिका थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एक आवेदन दिया है. वह सदर अस्पताल में इलाज के लिए सात दिसंबर से […]

लातेहार : जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव की एक 25 वर्षीय युवती ने प्रेमी व उसके दो दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता ने मनिका थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एक आवेदन दिया है. वह सदर अस्पताल में इलाज के लिए सात दिसंबर से भरती है.

पीड़िता ने बताया कि वह पांच दिसंबर को प्रेमी मनिका निवासी आशीष साव के साथ डालटनंगज गयी थी. किसी बात को ले कर दोनो में कहासुनी हो गयी. इसी बीच पीसीआर की गश्ती पुलिस दोनों को डालटनगंज शहर थाना ले आयी. पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाना बुलाया. पीड़िता की मां थाना पहुंची. पुलिस ने दोनों को समझाने के बाद उसे मां को सौंप दिया. इस बीच प्रेमी व प्रेमिका अपने अपने घर लौट गये.
पीड़िता ने बताया कि सात दिसंबर को किसी ने फोन कर कहा कि वह मनिका थाना से बोल रहा है और उस पर आशीष साव के अपहरण का केस है. इसके बाद वह मनिका थाना जाने के लिए टेंपो पर सवार हो गयी. इसी बीच एनएच 75 पर मनिका थाना से दो किलोमीटर पहले कुई मोड़ के समीप आशीष साव व उसके दो दोस्त दीपक साव व एक अन्य ने उसे जबरन टेंपो से उतार लिया और पास की झाड़ी में ले जा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. वह देर तक वहीं पड़ी रही. बाद में किसी तरह मनिका थाना पहुंच कर आवेदन दिया. उसने बताया कि मनिका थाना में आवेदन देने के बाद भी अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है.
नहीं मिला है आवेदन : पुलिस : बरवाडीह एसडीपीओ अमरनाथ एवं मनिका थाना प्रभारी प्रभाकर मुंडा ने बताया कि पीड़िता द्वारा इस तरह का कोई आवेदन नहीं दिया गया है. महिला के साथ किसी प्रकार की ज्यादती हुई है तो मामले की जांच करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >