दिव्यांगों व महिलाओं के लिए टोकन की व्यवस्था

चंदवा : स्वीप कार्यक्रम के तहत रविवार की दोपहर स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर मौजूद थे. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जलसहिया, सखी मंडल की महिलाएं, प्रखंड सह अंचल कर्मी, उज्ज्वला दीदी मौजूद थे. उपायुक्त […]

चंदवा : स्वीप कार्यक्रम के तहत रविवार की दोपहर स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर मौजूद थे. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जलसहिया, सखी मंडल की महिलाएं, प्रखंड सह अंचल कर्मी, उज्ज्वला दीदी मौजूद थे.

उपायुक्त ने कहा कि अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में आप सभी शत-प्रतिशत मतदान पर ध्यान दें. दिव्यांगों व महिलाओं के लिए इस बार टोकन की सुविधा दी गयी है. इससे बेवजह कतार में खड़े होने की झंझट से लोग बचेंगे. मतदाता व मतदान कर्मियों को सुविधा होगी.

मौके पर बीडीओ अरविंद कुमार, प्रखंड समन्वयक कुंदन गुप्ता, एपीआरओ नेहा तिवारी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >