मतदाताओं को जागरूक किया गया

गारू : स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड के बारेसाढ़ पंचायत स्थित कुजरूम गांव में ग्रामीणों को विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया. एडीएफ राहुल रमन और एपीआरओ नेहा तिवारी ने ग्रामीणों को प्रत्येक मत की लोकतंत्र में उपयोगिता बतायी और मतदाताओं को सही प्रत्याशी को चुनने की सलाह दी. […]

गारू : स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड के बारेसाढ़ पंचायत स्थित कुजरूम गांव में ग्रामीणों को विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया. एडीएफ राहुल रमन और एपीआरओ नेहा तिवारी ने ग्रामीणों को प्रत्येक मत की लोकतंत्र में उपयोगिता बतायी और मतदाताओं को सही प्रत्याशी को चुनने की सलाह दी.

इसके साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित किया. ग्रामीणों को मतदान के दौरान कंट्रोल यूनिट, बेलेट पेपर यूनिट और वीवीपैट से जानकारी दी गयी. ग्रामीणों को मतदान करने की शपथ भी दिलायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >