सड़क दुर्घटना में दो घायल

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के डीही-मुरूप पथ के पतरातू गांव के समीप हुई एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस को दी. सूचना पाते ही एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पहुंची और दोनों घायलों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया. सीताराम […]

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के डीही-मुरूप पथ के पतरातू गांव के समीप हुई एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस को दी. सूचना पाते ही एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पहुंची और दोनों घायलों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया.

सीताराम यादव (चुक्कू, हेरहंज) और जीतेंद्र यादव (लूटी, लातेहार) एक मोटरसाइकिल में सवार हो कर लातेहार की ओर आ रहे थे, इसी क्रम में पतरातू के समीप तीखे मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी और दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो कर सड़क पर गिर पड़े. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क से किनारे किया और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी. चिकित्सकों के अनुसार दोनों खतरे से बाहर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >