हथियार के साथ दिखाये हैरतअंगेज कारनामे

चंदवा : नवयुवक कमेटी शुक्रबाजार के बैनर तले मुहर्रम को लेकर बाजार टांड़ परिसर में बुधवार की शाम खेल-तमाशा का आयोजन किया गया. अतिथियों ने फीता काटकर खेल-तमाशा कार्यक्रम की शुरुआत करायी. प्रखंड के अलावे दूर-दराज से आयी टीम के खिलाड़ियों ने पारंपरिक हथियार के साथ हैरतअंगेज कारनामे दिखाये. कार्यक्रम में जोंजरो की टीम, कुरसे […]

चंदवा : नवयुवक कमेटी शुक्रबाजार के बैनर तले मुहर्रम को लेकर बाजार टांड़ परिसर में बुधवार की शाम खेल-तमाशा का आयोजन किया गया. अतिथियों ने फीता काटकर खेल-तमाशा कार्यक्रम की शुरुआत करायी. प्रखंड के अलावे दूर-दराज से आयी टीम के खिलाड़ियों ने पारंपरिक हथियार के साथ हैरतअंगेज कारनामे दिखाये.

कार्यक्रम में जोंजरो की टीम, कुरसे हसनैन की टीम, आजाद क्लब लातेहार की टीम, इलाही नगर होंदाग की टीम, तुफान टीम सासंग व कल्याणपुर डालटनगंज की टीम के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. बेहतर प्रदर्शन करनेवाली टीम को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मृत्युंजय सिंह, एसआइ लालचंद बेदिया, आरपीएफ इंस्पेक्टर केएन तिवारी, मुंशी कादरी, असगर खां व अयूब खां थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में बेलाल अहमद, हैदरअली, मुख्तार बल्ला, मो शाहिद, मो हसीब, मो खुर्शीद, मो रिजवान, मो सज्जाद, मो कलीम समेत दर्जनों युवाओं का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >