नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी भेजा गया जेल

चंदवा : थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी जसवंत उरांव पिता देवचरण उरांव (थाना टोली, चंदवा) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में चंदवा थाना में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना के संबंध में पुलिस निरीक्षक मोहन पांडेय ने बताया कि […]

चंदवा : थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी जसवंत उरांव पिता देवचरण उरांव (थाना टोली, चंदवा) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में चंदवा थाना में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना के संबंध में पुलिस निरीक्षक मोहन पांडेय ने बताया कि मार्च में नाबालिग लड़की के भगाने संबंधी मामला सामने आया था.

काफी जांच के बाद एक विशेष पुलिस टीम को दिल्ली भेजा गया. दिल्ली के कालका क्षेत्र से नाबालिग समेत जसवंत उरांव को गिरफ्तार कर चंदवा लाया गया. लड़का-लड़की दोनों कालका में किराये के मकान में रह रहे थे. टीम में एसआइ अरुण कुमार शर्मा, महिला कांस्टेबल संगीता देवी व गोपाल कुमार शामिल थे. उन्होंने बताया कि लड़की को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. जसवंत को लातेहार जेल भेज दिया गया है. न्यायालय के आदेश पर लड़की को रिमांड होम रांची भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >