पांच दिनों से बिजली गुल, 174 गांव अंधेरे में

चंदवा से बालूमाथ तक का पोल व तार दुरुस्त नहीं किया गया उपभोक्ताओं ने गुरुवार से चरणबद्ध आंदोलन की दी है चेतावनी बालूमाथ : एकीकृत प्रखंड बालूमाथ अंतर्गत बालूमाथ, बारियातु व हेरहंज प्रखंड में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल होने के कारण 174 गांव अंधेरे में हैं. उपभोक्ताओं ने बताया कि शनिवार को आंधी […]

चंदवा से बालूमाथ तक का पोल व तार दुरुस्त नहीं किया गया

उपभोक्ताओं ने गुरुवार से चरणबद्ध आंदोलन की दी है चेतावनी
बालूमाथ : एकीकृत प्रखंड बालूमाथ अंतर्गत बालूमाथ, बारियातु व हेरहंज प्रखंड में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल होने के कारण 174 गांव अंधेरे में हैं. उपभोक्ताओं ने बताया कि शनिवार को आंधी तूफान के कारण कुड़ू से बालूमाथ तक 33 हजार लाइन में फॉल्ट आ गयी थी एवं पोल व तार क्षतिग्रस्त हो गये थे.
बिजली विभाग की लापरवाही के कारण चंदवा से बालूमाथ तक का पोल एवं तार दुरुस्त नहीं किया गया है, जबकि कुड़ू से चंदवा तक क्षतिग्रस्त हुए पोल व तार दुरुस्त कर बिजली बहाल कर दी गयी है. इससे उपभोक्ताओं में रोष है. उपभोक्ताओं ने उपायुक्त से मांग की है कि बुधवार की शाम तक बिजली बहाल नहीं की जाती है तो गुरुवार से चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. इस संबंध में बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने कहा कि गुरुवार से बिजली बहाल कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >