उपायुक्त ने दिलायी शपथ

लातेहार : लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करवाने को लेकर शहर के उत्सव मंडप में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त राजीव कुमार ने मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया एवं 29 अप्रैल को बूथ पर […]

लातेहार : लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करवाने को लेकर शहर के उत्सव मंडप में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया.

कार्यक्रम में उपायुक्त राजीव कुमार ने मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया एवं 29 अप्रैल को बूथ पर पहुंच मतदान कर मजबूत लोकतंत्र में अहम भूमिका निभाने की बात कही. उपायुक्त श्री कुमार ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए पहले मतदान फिर जलपान करने की बात कही. मौके पर एडीएफ जूही पांडेय, संदीप डुंगडुंग, एपीआरओ नेहा तिवारी, स्वच्छ भारत मिशन के दीपक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >