पांच सिलिंडर बम बरामद

हेरहंज : लातेहार पुलिस कप्तान प्रशांत आनंद व सीआरपीएफ कमांडेंट विनय कुमार त्रिपाठी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सेरेनदाग सीआरपीएफ बी/11 ने जंगल में छिपाकर रखे गये कुल पांच सिलिंडर बम बरामद किया है. बी/11 के सहायक कमांडेंट अमित सचान व हेरहंज थानेदार नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि सिकिद-सासंग जंगल में नक्सली संगठन […]

हेरहंज : लातेहार पुलिस कप्तान प्रशांत आनंद व सीआरपीएफ कमांडेंट विनय कुमार त्रिपाठी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सेरेनदाग सीआरपीएफ बी/11 ने जंगल में छिपाकर रखे गये कुल पांच सिलिंडर बम बरामद किया है. बी/11 के सहायक कमांडेंट अमित सचान व हेरहंज थानेदार नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि सिकिद-सासंग जंगल में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा छिपाकर रखे गये पांच किग्रा के चार सिलिंडर व दस किग्रा का एक सिलिंडर बम बरामद किया गया था.

सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी अश्विनी परमार ने कहा कि यह माओवादियों ने ही छिपा कर रखा गया होगा. लोकसभा चुनाव 2019 में दहशत फैलाने के उद्देश्य से इसे छिपाया गया होगा. बम निरोधक दस्ता द्वारा सभी बम को डिफ्यूज कर दिया गया है. मौके पर राजेंद्र सिंह, मनोज झा, प्रभात मेहता समेत जिला पुलिस बल व सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >