मनिका: प्रखंड मुख्यालय में कई स्थानों पर विधायक हरेकृष्ण सिंह ने बुधवार को कूड़ादान लगवाया. मौके पर विधायक ने लोगों से कहा कि सफाई के बाद कूड़ेदान का प्रयोग करें. इससे आपका क्षेत्र स्वच्छ रहेगा व बीमारियों से निजात मिलेगा.
स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक होना पड़ेगा. उन्होंने खासकर दुकानदारों से सफाई के बाद कूड़ादान का उपयोग करने की बात कही. मौके पर विधायक प्रतिनिधि लव कुमार दुबे, जिला 20 सूत्री सदस्य भरत प्रसाद, राजेश्वर यादव, अजीत कुमार, रजत कुमार उपस्थित थे.
