मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज के चेयरमैन रोड में स्थित पत्रकार सच्चिदानंद के घर चोरी हो गयी. घटना सोमवार की रात की बतायी जाती है. इस मामले में शहर थाना में मामला दर्ज किया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ते की भी मदद ली. लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.
बताया गया कि पत्रकार सच्चिदानंद बिहार के गया में प्रभात खबर में कार्यरत है. उनका घर हमीदगंज के चेयरमैन रोड में है, जहां उनकी पत्नी बच्चे के साथ रहती है. रविवार को उनकी पत्नी बच्चे के साथ छुट्टी में गया गयी थी. इसी बीच मंगलवार की सुबह उनलोगों को यह सूचना मिली की घर का ताला टूटा हुआ है.
सूचना मिलने के बाद पत्रकार सच्चिदानंद यहां पहुंचे, तो देखा कि घर का ताला तोड़ कर सभी समान की चोरी कर ली गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. एसपी इंद्रजीत माहथा ने कहा कि जल्द ही इस मामले का उदभेदन होगा.
